Google Analytics
राजस्थानराज्य

थाईलैंड और राजस्थान के बीच पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं : मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से थाईलैंड की भारत में राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फंत ने भेंट की। थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फंत ने बताया कि थाईलैंड और भारत के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक सम्बंध रहे हैं। इन्हें पर्यटन के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान और थाईलैंड के बीच पर्यटन सहयोग में नवीनतम तकनीक व नवाचार की अपार सम्भावनाएं हैं। इन्हें आपसी सहयोग से नए दौर में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन एवं रॉयल थाई एंबेसी के अधिकारी किरण मूंगटिन,कैप्टन नत्थापोंग फामराई , जिरासाक वेराअर्पचाई, फानुवित वेजसमफान,रचता श्रीपुत्ता, डेनी जोसेफ, रुचि सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button