Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

शुष्क हवा की वापसी से प्रदेश में बढ़ी ठंड, रायपुर–दुर्ग में तापमान में तेज गिरावट

प्रदेश में शुष्क हवा की वापसी के साथ ही पिछले चौबीस घंटे में ठंड का असर और तेज हो गया है। ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव मध्य इलाकों में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री, जबकि माना क्षेत्र में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड का प्रभाव अधिक बना रहेगा, जिसके बाद सप्ताहभर में इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने जोरदार असर दिखाया है। उत्तरी इलाकों में तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे रात में शीतलहर चली और सुबह धुंध का असर रहा। कड़ाके की ठंड के कारण दिन की धूप भी राहत नहीं दे पा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद लौटी ठंडी हवा का सबसे ज्यादा असर मध्य क्षेत्रों में देखने को मिला है। रायपुर और दुर्ग जिलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पर ठंड का असर साफ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button