छत्तीसगढ़राज्य

विधायक भावना बोहरा का दीपावली मिलन समारोह, लोगों से मुलाक़ात कर दीं शुभकामनाएं

कवर्धा। बिहार चुनाव में संगठनात्मक दायित्व निभाने के बाद प्रदेश के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने अपने क्षेत्र के पोलमी गांव में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मंडल के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

चुनावी व्यस्तताओं के चलते वे दीपावली के दौरान क्षेत्र में नहीं रह सकी थीं, इस कारण उन्होंने लौटकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक बोहरा ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

यह मेरे लिए पारिवारिक उत्सव : भावना
भावना बोहरा ने कहा- कार्यकर्ताओं और जनता के साथ यह दीपावली मिलन मेरे लिए परिवारिक उत्सव जैसा है। सभी के सहयोग और स्नेह से ही जनसेवा का कार्य संभव है, इस दौरान उन्होंने बिहार के चुनावी अनुभव भी शेयर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button