Google Analytics
दिल्लीराज्य

गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों के परिणाम घोषित

दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सेवाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों के मार्चिंग दस्तों और विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनल गठित किए गए थे। पैनल ने निम्नलिखित परिणाम घोषित किए हैं:

सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – जम्मू और कश्मीर राइफल्स दल
सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – दिल्ली पुलिस मार्चिंग दल
शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)

• प्रथम – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)

• दूसरा – त्रिपुरा (शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा-खर्ची पूजा)

• तीसरा – आंध्र प्रदेश (एटिकोप्पका बोम्मलु-पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने)

· केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी

जनजातीय कार्य मंत्रालय (जनजातीय गौरव वर्ष)
विशेष पुरस्कार :
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (भारतीय संविधान के 75 वर्ष)
‘जयति जय ममः भारतम्’ डांस ग्रुप

इसके अलावा, 26 से 28 जनवरी, 2025 तक माई गोव पोर्टल पर नागरिकों से उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों को ‘लोकप्रिय पसंद श्रेणी’ के रूप में वोट देने के लिए एक ऑनलाइन पोल आयोजित किया गया था। परिणाम इस प्रकार हैं:

सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – सिग्नल टुकड़ी
सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – सीआरपीएफ मार्चिंग दल
शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)
प्रथम – गुजरात (स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)
दूसरा – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)
तीसरा – उत्तराखंड (उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल)

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (मंत्रालय की व्यापक योजनाओं के अंतर्गत पोषित महिलाओं और बच्चों की बहुमुखी यात्रा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button