Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

मेगा ब्लॉक को लेकर कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

मेगा ब्लॉक को लेकर कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत धुतरा-राउरकेला डाउन लाइन सेक्शन में प्रति शनिवार, राजखरसावां जंक्शन-डांगोवापोसी प्रति रविवार तथा चक्रधरपुर-राउरकेला अप लाइन सेक्शन में प्रति बुधवार को मेगा ब्लॉक लेकर कुछ आवशयक कार्य किया जाएगा । इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रदद होने वाली गाडियां :-
1) 24 एवं 31 अगस्त, 07, 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 2024 को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2) 17, 24 एवं 31 अगस्त, 07, 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 2024 को टाटानगर व बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18113 /18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button