BollywoodBreaking News

ईशान खट्टर ने दिखाई अपनी हॉलीवुड डेब्यू की झलक

ईशान खट्टर ने दिखाई अपनी हॉलीवुड डेब्यू की झलक

ईशान खट्टर की गिनती हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली और उभरते कलाकारों में होती है। वह बतौर मुख्य अभिनेता पहली बार फिल्म ‘धड़क’ में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना हुई थी। अब एक बड़ी छलांग मारते हुए वह जल्द ही हॉलीवुड सीरीज में नजर आएंगे। वह ‘द परफेक्ट कपल’ सीरीज से हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हाल में ही इसका पहला टीजर जारी किया गया, जिससे अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता अपनी इस आगामी सीरीज से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

ईशान ने सीरीज में अपने किरदार की एक झलक साझा की है, जिसमें वह शॉवर लेते दिख रहे हैं। इस टीजर वीडियों में एक शादी-शुदा कपल दिखाई देता है, जिसे निकोल किडमैन और लिव श्रेइबर ने निभाया है। ये कपल अपने शादी को लेकर चर्चा करते नजर आते हैं। इसके बाद चीजें तेजी से बदल जाती हैं, जब उनके आवास पर एक लाश पाई जाती है। इस सीरीज में ईशान के अलावा निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, डकोटा फैनिंग और मेघन फाह आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button