छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए 11 समितियां का गठन, सुबोध हरितवाल समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने प्रचार समिति, प्रवेश पास सहित 11 समिति का गठन किया है।(Bharat Jodo Nyay Yatra) प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समिति में चेयरमेन नियुक्त किए हैं। जारी लिस्ट के अनुसार, प्रवेश पास समिति की जिम्मेदारी सुबोध हरितवाल को दी गई है। इसी तरह प्रचार समिति शैलेश नितिन त्रिवेदी, मीडिया समिति सुशील आंनद शुक्ला, परिवहन समिति मोहम्मद अकबर सहित 11 लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

Read more:राज्यों की मनभावन प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं से गुलज़ार हुआ मेला

अलका लांबा ने ली बैठक

भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में 536 किमी की दूरी पांच दिन में तय की जाएगी। रविवार को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की।(Bharat Jodo Nyay Yatra)प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ – युवा, भागीदारी, नारी, किसान एवं श्रमिक न्याय है और न्याय का हक मिलने तक का नारा लेकर यह यात्रा निरंतर चल रही है।

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने प्रचार समिति, प्रवेश पास सहित 11 समिति का गठन किया है। प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समिति में चेयरमेन नियुक्त किए हैं। जारी लिस्ट के अनुसार, प्रवेश पास समिति की जिम्मेदारी सुबोध हरितवाल को दी गई है। इसी तरह प्रचार समिति शैलेश नितिन त्रिवेदी, मीडिया समिति सुशील आंनद शुक्ला, परिवहन समिति मोहम्मद अकबर सहित 11 लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button