राजस्थान

महिला एवं बाल विकास शासन सचिव ने बस्सी बाल विकास परियोजना के किशनपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण…

इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र का रिकार्ड अपडेट कर, दुरस्त करने हेतु भी निर्देशित किया।

जयपुर: महिला एवं बाल विकास शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने गुरुवार को जयपुर की बस्सी बाल विकास परियोजना के किशनपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।
शासन सचिव ने केन्द्र पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती मन्नादेवी को केन्द्र की सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया। 3-6 वर्ष के लाभार्थी बच्चों को पूर्व बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीई) नियमित रूप से करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र का रिकार्ड अपडेट कर, दुरस्त करने हेतु भी निर्देशित किया।
श्री कुणाल ने निरीक्षण के दौरान समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर के उपनिदेशक श्री महेश शर्मा को केन्द्र की मरम्मत हेतु कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button