हरदा फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोग गिरफ्तार, हादसे में 12 लोगों की मौत 172 घायल

मध्य प्रदेश में हरदा जिले के बैरागढ़ गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 172 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।(Mp harda factory blast)
Read more: फैसला: मंदिर में सात साल की बच्ची से रेप के दोषी को 30 साल कैद
पढ़ें हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी बातें
मंगलवार सुबह सवा ग्यारह बजे फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस दौरान फैक्ट्री में सौ से ज्यादा श्रमिक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, हरदा फैक्ट्री विस्फोट में मारे गए 11 लोगों के शवों को दफ्नाया जा चुका है। जबकि प्रशासन द्वारा 13 कब्रें खोदे गई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मंगलवार शाम तक करीब 11 लोगों को कब्रिस्तान में दफ्नाया जा चुका है।(Mp harda factory blast)
बता दें कि पुलिस ने हरदा फैक्ट्री विस्फोट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सारंगपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और उनके सहयोगी रफीक खान को गिरफ्तार किया है। सभी लोग कार से उज्जैन भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया है।