Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी ने किया वुमेंस डे और होली मिलन सेलिब्रेशन , २२ वोमेन डॉक्टर्स का किया सम्मान ।

जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर जेसीआई रायपुर के १९ शाखायो में से एक है। इसमें डॉक्टर्स द्वारा सोशल कैंपस, अवेयरनेस प्रोग्राम के आयोजन मुख्य रूप से किए जाते है। इसी आयोजन में आगामी ८ मार्च को वूमेंस डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जोनल प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ जी और zone चेयरमैन जेसीआई सेन देवेश मरोड़िया जी रहे । कार्यक्रम में वुमेन्स डॉक्टर की उपलब्धिया और उनके समाज में महत्वपूर्ण योगदान की भरपौर सराहना हुई। इस कार्यक्रम में २२ वूमेंस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में मेडिको सिटी के प्रेसिडेंट डॉ निखिल मोतीरमानी ने बताया की होली के उपलक्ष में मिलन के साथ वुमेंस डॉ द्वारा सफलता से घर और साथ ही करियर की डोर संभाल के रखना अपने आप में एक इंस्पिरेशन है। इस कार्यक्रम में सचिव डॉ अविनाश तिवारी, डॉ सुमेधा श्रीवास्तव , डॉ मनीष गुप्ता, डॉ जितेंद्र सराफ, डॉ के के साहू, डॉ अनिल गुप्ता , डॉ दीपक अग्रवाल , डॉ विकास गोयल के सहित शहर के काफ़ी सारे डॉक्टर्स की उपस्थिति रही। सभी ने साथ में संस्था में आने वाले समय में और सोशल अवेयरनेस और समाज में महत्वपूर्ण हेल्थ को पहुचाने का निर्णय भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button