REPUBLIC DAY 2024: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तय हुआ रूट, देखें चार्ट…
सुबह 07ः30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कोई भी सामान्य वाहन पुलिस मुख्यालय तिराहे और कंट्रोल रूम तिराहे के बीच प्रवेश नहीं कर सकेगें

भोपाल: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर है। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड मैदान पर होना है। अब समारोह को लेकर रूट भी तय कर दिया गया है। सुबह 07ः30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कोई भी सामान्य वाहन पुलिस मुख्यालय तिराहे और कंट्रोल रूम तिराहे के बीच प्रवेश नहीं कर सकेगें।
यहां रहेगी वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित-
भारत टाॅकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टाॅकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। एस.पी. कार्यालय तिराहे और शब्बन चैराहे के बीच वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें और बड़ी बसें भारत टाॅकीज से होते हुए पुल बोगदा, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, केन्द्रीय विद्यालय, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस काॅम्प्लेक्स, डीबी माॅल, बोर्ड ऑफिस चैराहे से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।