मनोरंजन

एक बार फिर T.V पर प्रकाशित होगी रामानंद सागर की रामायण, जाने कब और कहां

रामानंद सागर की प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल ‘रामायण’, जिसने 1987 में पहली बार टेलीविजन पर आकर दर्शकों का दिल जीता था, एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही है। यह सीरियल डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। ‘रामायण’ ने हर बार अपने प्रसारण के दौरान विशाल दर्शक संख्या आकर्षित की है, और इसके पुन: प्रसारण की खबर ने लोगों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।(Ramanand Sagar Ramayana show)

Read more: CG breaking : बीजेपी में बड़ा बदलाव श्रीवास्तव बने प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्रियों समेत 12 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति

दूरदर्शन ने इसके प्रसारण की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है,यह सीरियल न केवल भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रतीक है बल्कि इसने पीढ़ियों को भगवान राम की अद्भुत कथा से जोड़े रखा है।(Ramanand Sagar Ramayana show)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button