Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

दो पीढ़ियों ने फोटोग्राफी में जलवे बिखेरे… 20 वीं तात्कालिक राजकीय फोटोग्राफी स्पर्धा -2025 में प्रकृति को कैमरे में कैद किया

रायपुर. महाकोशल कला परिषद ,रायपुर ,राजकुमार कालेज, ईशरे रायपुर चेप्टर, अग्रवाल युवती मंडल के द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के पखवाड़ा पर राजकुमार कॉलेज परिसर में 20 वीं तात्कालिक फोटो ग्राफी स्पर्धा -2025 में विभिन्न आयु वर्ग में छायाकारों ने प्रकृति को कैमरे में कैद किया.
दो पीढ़ियों ने अपनी अनुभूति से राजकुमार कॉलेज की सरजमीं पर जीव जंतु एवं प्रकृति का साक्षात्कार परिभाषित किया और अपने जलवे बिखेरे.
प्रदेश के 138 प्रतिभागियों ने 1180 फोटोग्राफ के साथ इस स्पर्धा में शिरकत की.
प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य को छायाकारों ने अपनेअनुभव से साकार किया. खूबसूरत तितलियों को ,कबूतर ,खरगोश ,घोड़ा एवं विभिन्न पक्षियों को बाल छायाकारों ने अपनी रचनाओं में पिरोया ।


वही व्यावसायिक कलाकारों ने अमूर्त फोटोग्राफी में पेड़ के कणों, आसमान में बादलों एवं प्रकृति के विभिन्न आकारों को अमूर्त रूप में व्यक्त किया ।
वही युवा छायाकारों ने राजकुमार के स्थापत्य कला को क्षयवृद्धि के साथ रचनाओं में साकार किया. बाल छायाकारों ने पानी की बूंद को कैमरे में कैद कर खूबसूरती से पेश किया।
यह स्पर्धा प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3:00 बजे तक चली .विषय तात्कालिक रूप से अमूर्त छाया चित्र , स्थापत्य,छाया और प्रकाश, पानी की बुंदें, तितली,जीव जंतु, बादल, रसानुभूति करते चेहरे पर 3 वर्गों में आयोजित इस स्पर्धा में प्रतिभागी ने
एसएलआर कैमरा , टेबलेट, मोबाइल फोन से फोटो खींचकर जमा की।


निर्णायक समिति का गठन महाकोशल कला परिषद द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा चयनित फोटो ग्राफ की 21 वीं राजकीय फोटो ग्राफीकला प्रदर्शनी का आयोजन महाकौशल कला वीथिका में दर्शकों के अवलोकनार्थ निशुल्क आयोजित किया जाएगा और यह फोटो ग्राफी प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण समारोह के दिवस तक महाकौशल कला वीथिका में देखी जा सकेगी।
यह स्पर्धा महाकौशल कला परिषद द्वारा20 वीं बार राजकुमार कॉलेज में आयोजित की गई है। इस स्पर्धा के पुरस्कार 14 सितंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे और पुरस्कारों का वितरण महाकोशल कला वीथिका घड़ी चौक में किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button