Breaking NewsHindi newsअपराधछत्तीसगढ़राज्य
आतंक के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो इनामी नक्सली हुए गिरफ्तार…

कांकेर: आतंक के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 5- 5 लाख के दो इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। दोनों को जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से पकड़ा गया है। जिनके पास से 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद हुआ है।
बता दें की, नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में दोनों कुख्यात भी शामिल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी एसपी दिव्यांग पटेल ने दी है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिलने के आसार हैं।