पद्मश्री जागेश्वर यादव बने यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त पद्मश्री जागेश्वर यादव यदुवंशी महासंघ के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति होने की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लगी तब मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी कौशिल्या साय ने जगेश्वर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर जगेश्वर यादव ने कहा कि मैं अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाऊंगा। वहीं पदमश्री जगेश्वर यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
अंतरराष्ट्रीय यदुवंशी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव यदुवंशियों को आगे बढ़ाने और शासन की सभी योजनाओं का हर एक यादव बंधुओं को लाभ मिले इसके लिए सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर रहे हैं। इसे देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर जगेश्वर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव और छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय सचिव अजीत यादव सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर तक बसे हमारे यादव भाईयों का हर सम्भव सहयोग और मार्ग दर्शन करते हुए राज्य सरकार योजनाओं का लाभ दिलाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने पूरे जीवन समाज सेवा में बिताया है, इसलिए लोगों से मुझे हर जगहों पर सम्मान मिल रहा है। आज जो मुझे पद्मश्री से सम्मानित हुआ हूं सब भगवान श्री राधा कृष्णा के आशिर्वाद से मिला है और आप सभी लोगों के सहयोग और प्यार से प्राप्त हुआ हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हमारे प्रदेश बाडी और जिला अध्यक्ष लोगों का नियुक्ति करूंगा।