Hindi newsछत्तीसगढ़राजनीतीराज्यशिक्षा

समय पर जानकारी नहीं दे पाए अधिकारी, संयुक्त संचालक ने भेजा नोटिस…

बिलासपुर: विधानसभा में लगे प्रश्नों के लिए सही समय पर जानकारी नहीं देने वाले चार डीईओ को संभागीय संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने नोटिस भेजा है। मामला डीएमएफ फंड से स्कूलों में किए गए कार्यों से जुड़ा है। जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।

दरअसल, विधानसभा सत्र में विधानसभा पूरक प्रश्न क्रमांक 640 में डीएमएफ फंड से जिलेवार स्कूलों में किए गए व्यय की जानकारी मांगी गई थी। वहीं बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ और कोरबा से जानकारी समय पर नहीं भेजी गई थी। जिसे लेकर जेडी ने सभी डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है की, बिलासपुर संभाग के स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग को प्राप्त राशि के संबंध में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने प्रश्न लगाया था। इसमें उन्होंने पूछा है कि शिक्षा विभाग को 1 जनवरी 2021 से 30 नवंबर 2023 तक डीएमएफ से कितनी राशि प्राप्त हुई। कितना व्यय हुआ और कितनी राशि शेष है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button