Bihar politics : 9वी बार नीतीश कुमार सीएम पद की लेंगे शपथ! , शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में रविवार का दिन एक नई सरकार के आगाज का दिन होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11.30 बजे तक अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।(Nitish Kumar take oath )जेडीयू ने आज सुबह 10 बजे विधानमंडल की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही बिहार बीजेपी भी सुबह में बैठक करेगी। सूत्रों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Read more : युवा उद्यमिता के लिए आवश्यक है स्वदेशी मेला: विजय शर्मा
kमिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपगे। तुरंत ही सरकार बनाने का दावा भी पेश कर देंगे। नीतीश कुमार शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।(Nitish Kumar take oath)
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के दोनों उप मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकते हैं। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 28 मंत्री होने की बात कही जा रही है। इनमें से 14 जेडीयू और 14 मंत्री भाजपा से होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 3 बजे पटना पहुंचेंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।