Hindi newsअपराधमध्य प्रदेशराज्य
नगर पालिका कर्मचारी को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत…

मध्य प्रदेश: धार जिले में अज्ञात बदमाशों ने नगर पालिका कर्मचारी की दिनदहाड़ गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बदमाश वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
बता दें की, यह घटना जिले के मनावर थाना क्षेत्र की है। जहां दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने अज्ञात कारणों से नगर पालिका कर्मचारी महेंद्र (55) पिता रमेश पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कर्मचारी को इलाज के लिए बड़वानी रेफर कर दिया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।