Google Analytics
Hindi newsउत्तर प्रदेशकैरियरराज्यस्वास्थ्य

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, 15 से अधिक लोगों की हुई मौत…

उत्तर प्रदेश: कासगंज जिले के पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दुघर्टना सुबह करीब 10 बजे की है, जहां सड़क पर एक कार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया और ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के किनारे तालाब में गिर गई। सात बच्चों और आठ महिलाओं सहित 15 की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, कासगंज के पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली लोगों को गंगा स्नान कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ, मृतकों में एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button