Chandigarh

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी DSP, खिलाड़ियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को प्रांतीय सिविल सेवा PCS और प्रांतीय पुलिस सेवा PPS के नियुक्ति पत्र सौंपे।(Harmanpreet Kaur becomes DSP)भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को डीएसपी बनाया गया है। वहीं 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के नौ खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज देश और पंजाब को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को क्लास-ए अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे गए। सात खिलाड़ियों को पीपीएस और चार खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। सभी खिलाड़ियों, उनके परिवार और कोचों को बधाई।(Harmanpreet Kaur becomes DSP)एक खेल प्रेमी के रूप में मुझे इन खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। नई शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएं…।

 

इन खिलाड़ियों को पंजाब सरकार ने दी नौकरी

हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को मोगा में हुआ। 2017 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नवंबर 2018 में वह महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बनीं।

 

हरमनप्रीत सिंह

हरमनप्रीत का जन्म अमृतसर में 6 जनवरी 1996 में हुआ था। हॉकी के महान खिलाड़ी धनंजय पिल्लई के बाद हरमनप्रीत ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में सर्वाधिक गोल किए।

 

मनदीप सिंह

मनदीप का जन्म 25 जनवरी 2995 में जालंधर में हुआ था। भारतीय हॉकी टीम के अलावा वह दिल्ली वेवराइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं।

 

दिलप्रीत सिंह

दिलप्रीत सिंह का जन्म अमृतसर के बुताला गांव में 12 नवंबर 1999 में हुआ था। 2018 से दिलप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं।

 

वरुण कुमा

वरुण का परिवार हिमाचल के डलहौजी से है। वरुण का जन्म पंजाब में 25 जुलाई 1995 में हुआ था। 2017 से वरुण हॉकी टीम के साथ हैं और अभी तक 40 गोल उनके नाम हैं।

 

शमशेर सिंह

शमशेर का जन्म 29 जुलाई 1997 में अमृतसर के सरहदी कस्बे अटारी में हुआ। 2019 से वे भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं। अभी तक वह पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी रहे हैं।

 

सिमरनजीत सिंह

सिमरनजीत का जन्म 27 दिसंबर 1996 में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुआ था। सिमरनजीत की ट्रेनिंग सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर में हुई। उनके कजन गुरजंट सिंह भी भारतीय हॉकी टीम का ही हिस्सा है।

 

गुरजंट सिंह

गुरजंट का जन्म अमृतसर में 26 जनवरी 1995 को हुआ था। फॉरवर्ड प्लेयर गुरजंट 2017 से भारतीय हॉकी टीम के लिए खेल रहे हैं।

 

हार्दिक सिंह

हार्दिक का जन्म 23 सितंबर 1998 को जालंधर के खुसरोपुर में हुआ था। मिड फील्ड प्लेयर हार्दिक 2018 से भारतीय हॉकी टीम के लिए खेल रहे हैं।

 

तजिंदरपाल सिंह तूर

तजिंदरपाल सिंह तूर का जन्म 13 नवंबर 1994 में मोगा के खोसा पंडो गांव में हुआ। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button