छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की मची धूम, लोकगीत गाकर लोग घर-घर मांग रहे छेरछेरा…

सुबह से ही लोकगीत गाते घर-घर छेरछेरा मांगने जा रहे हैं, छेरछेरा का पर्व दान पुण्य के भाव को लोगों के मन में जागृत करता है

पिथौरा: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की प्रदेश में काफी धूम है। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र सहित अंचल में भी बड़े ही धूमधाम से आज यह पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोकगीत गाते घर-घर छेरछेरा मांगने जा रहे हैं, छेरछेरा का पर्व दान पुण्य के भाव को लोगों के मन में जागृत करता है। आज सुबह से ही गांव में छेरछेरा मांगने छोटे बच्चों की टोली घर-घर पहुंच रही है और छेरछेरा मांग रहे हैं।

बता दें कि, जब किसान अपने खलिहानों के धान काटकर जब घरों में लाते हैं और मिजाई खुटाई करने के बाद सभी धान मिजाई का काम पूरा कराने के बाद पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष छत्तीसगढ का पारंपरिक तिहार छेरछेरा का पर्व मनाया जाता है। इसमें सभी वर्ग के लोग चाहे छोटे हो या बडे़ सभी एक दूसरे के घर जाकर अन्न या धन का दान लेते हैं और देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button