महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कल शाम पड़ा था दिल का दौरा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। मनोहर जोशी का आज दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि कल शाम खबर आई थी कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button