Mumbai

शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग, लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ हादसा वीडियो आया सामने

मुंबई में शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की खबर सामने आई है।(Shiv Sena leader Abhishek ) जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुंबई के दहिसर इलाके के MHB पुलिस स्टेशन की हद में शिवसेना UBT (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई।

 

प्राथमिक सूचना के मुताबिक, अभिषेक घोसालकर को 3 गोलियां लगी हैं। शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक हैं। विनोद घोसालकर पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। विनोद मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे। अभिषेक की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। मुंबईके बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में उनका परिवार राजनीतिक विरासत रखता है।

Read more : कलीराम को मिली नयी ट्रायसाइकिल, अब किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा…

आपसी विवाद में हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि उन पर ये फायरिंग आपसी विवाद में की गई। अभिषेक घोषालकर को इलाके के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। MHB पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। वहीं इस फायरिंग की सूचना के बाद करुणा अस्पताल में भी लोगों की भीड़ लग गई।

मॉरिस भाई ने की फायरिंग

पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान मॉरिस भाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घोसालकर पर चार गोलियां चलाईं। घोसालकर पर ये फायरिंग उस वक्त हुई, जब वे मॉरिस भाई के साथ फेसबुक लाइव करके निकले थे। जैसे ही फेसबुक लाइव खत्म हुआ, अभिषेक पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद मॉरिस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फेसबुक लाइव में घोसालकर पर गोली चलने का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। इस गोलीबारी की घटना को लेकर शिवसेना UBT सरकार पर हमलावर हो गई है।

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के पास ठाणे के पुलिस स्टेशन में फायरिंग की खबर सामने आई थी। ये गोलीबारी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने की थी। उन्होंने शिवसेना-शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ समेत दो लोगों पर गोली चला दी थी। मुंबई में लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से राज्य की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button