कुत्तों का आतंक: 24 घंटे में 245 लोगों को काटा, ASI पर भी किया हमला…
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ने लगा है। जहां बीते 24 घंटे में आवारा कुत्तों ने 245 लोगों को काट लिया। क्षेत्रवासी लगातार नगर निगम से शिकायत करने को मजबूर हैं लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो रही है।
बताया जा रहा है की, शहर के एएसआई बलराम सिंह पर भी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, कम्पू पुलिस ने एएसआई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है, डॉक्टर के अनुसार ASI के पैर में फ्रैक्चर हो गया। आवारा कुत्तों ने पिछले 24 घंटे में 245 लोगों को अपना शिकार बनाया।
गौरतलब है कि गर्मी बढ़ते ही डॉग बाइट के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। जिन इलाकों से डॉग बाइट के मामले ज्यादा आ रहे हैं वहां के क्षेत्रवासी लगातार नगर निगम से शिकायत करने को मजबूर हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।