
जांजगीर-चांपा/बिलासपुर: तालाब में नहाने के दौरान एक मछली बच्चे के मुंह में जा घुसी थी, जिसे ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। फिलहाल बच्चे की हालत अभी स्थिर है।
बता दें कि, गले मे फंसी मछली की वजह से बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद आनन फानन में डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां ऑपरेशन के बाद बाद बच्चे के गले में फंसे मछली को बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मामला जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव का है. यहां रहने वाला 12 वर्षीय समीर सिंह शुक्रवार को रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इस दौरान तलाब में तैरते वक्त उसके मुंह में मछली घुस गई और गले में जा फांसी। वहीं बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए अकलतरा के सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन वहां के डॉक्टर गले में फंसे मछली को निकालने में नाकाम रहे। लिहाजा डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर किया, जहां एक निजी अस्पताल में बच्चों के गले में फंसे मछली को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया।