Breaking NewsHindi newsRaipurछत्तीसगढ़तकनीकीदेशराज्यविविध
12 मार्च को मिलेगी धान की अंतर राशि, CM साय ने कि घोषणा…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। सीएम साय ने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा भी की है।
बता दें की, छत्तीसगढ़ सरकार विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपए प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगी। इसकी घोषणा सीएम साय सरकार ने आज जशपुर के दौरे के दौरान की।