8 प्लांट का शिलान्यास कर, प्रदेश के 8 जिलों में कम्प्रेस्ट गैस सयंत्र स्थापित होंगे -सीएम योगी…
बॉयो फ्यूल और गन्ने का इस्तेमाल यहां किया जाएगा और किसानों की पराली अब खराब नहीं जाएगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमें सीएम योगी ने घोषणा की है कि, प्रदेश के 8 जिलों में कम्प्रेस्ट गैस सयंत्र स्थापित होंगे। इसके लिए जल्द ही कार्य योजना बनाई जा रही है। CM आदित्यनाथ आज बदायूं में एक प्लांट का उद्घाटन और 8 प्लांट का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मोक फ्री वातावरण बनाने के लिए काम किया जा रहा है। किसानों की पराली जलाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, प्रभु राम के जन्मभूमि पर लौटने की खुशियां मनाई जा रही हैं। इससे दुनिया भर में भारत का मान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के निवेशक इन दिनों भारत आ रहे हैं। प्रदेश की इमेज अब इनवेस्ट करने वाली राज्य की बन रही है। बदायूं में आज एक बड़े प्लांट का शुभारंभ हो रहा है। इस प्लांट से एक दिन में 14 टन कम्प्रेस्ड गैस पैदा होगी। उन्होंने कहा कि बॉयो फ्यूल और गन्ने का इस्तेमाल यहां किया जाएगा और किसानों की पराली अब खराब नहीं जाएगी।