Google Analytics
चंडीगढ़

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन : यह लोकतंत्र की हत्या, ऐसा नहीं होने देंगे, रिटर्निंग ऑफिसर पर भड़के के CJI

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की मतगणना में कथित धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मामले में सख्त कदम उठाते हुए निगम की आगामी बैठकों को अगली सुनवाई तक टाल दिया है। कोर्ट ने कहा कि इलेक्ट्रोल प्रोसेस का इस चुनाव में मजाक हुआ है, लोकतंत्र की हत्या है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। कैमरे में रिकॉर्ड रिटर्निंग ऑफिसर की हरकतों को देखने के बाद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर कैमरे की तरफ देख रहा है। वह कैमरे की तरफ क्यों देख रहा है? उसका व्यवहार संदिग्ध है।

 

कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव से जुड़े सभी दस्तावेज और वीडियो रिकॉर्ड सुरक्षित कर आज (सोमवार) शाम पाच बजे तक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सौंपने का निर्देश दिया है। अब अगले सोमवार को मामले की सुनवाई होगी। इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के कंडक्ट पर CJI ने कहा कि, इसके खिलाफ तो मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

 

रिटर्निंग ऑफिसर ने केवल गैर BJP लोगों पर की कार्रवाई

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले की सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में एक पेन ड्राइव दी। सिंघवी ने हाईकोर्ट के आदेश का जिक्र किया और बताया कि कमिश्नर ने रिटर्निंग ऑफिसर को नियुक्त किया है। सिंघवी ने कहा कि हम 20 थे बीजेपी 16 थी। वोटिंग में 36 लोग वोट करते है। ऑफिसर ने 8 लोगों को अयोग्य करार दिया। ये सभी लोग हमारे थे। इससे आंकड़ा 20 घटकर 12 हो जाता है। हाईकोर्ट ने बैलेट को सुरक्षित नहीं रखा। बल्कि 3 हफ्ते के लिए नोटिस जारी किया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अब अगले सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा।

 

मंगलवार को पेश नहीं होगा बजट

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि चंडीगढ़ निगम के सत्र के दौरान मंगलवार को बजट पेश नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक बजट पेश न करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट अब अगले सोमवार को सुनवाई करेगा। चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि बैलेट पेपर, वीडियो रिकॉर्डिंग ये सब दस्तावेज रजिस्ट्रार जरनल के पास शाम पांच बजे तक जमा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button