छत्तीसगढ़

पूर्व सरकार ने हवाई यात्रा पर खर्च किए 400 करोड रुपए,CM ने लिखित में दी जानकारी

छत्तीसगढ़ की पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हवाई यात्राओं पर लगभग 400 करोड़ रुपए खर्च किए, जिसमें से 260 करोड़ रुपए निजी विमानन कंपनियों को भुगतान किए गए। यह जानकारी विधानसभा के बजट सत्र में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में प्रकट हुई।(Cg budget session 2024)इसमें विमान और हेलिकॉप्टर दोनों के यात्राओं पर हुए खर्च शामिल हैं, जिसमें चुनावी वर्ष में हेलिकॉप्टर यात्राओं और रखरखाव पर विशेष खर्च किया गया।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए पिछले पांच सालों के खर्चे का ब्योरा प्रस्तुत किया है।

 

सत्ता पक्ष के विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में लिखित सवाल लगाते हुए जानकारी मांगी की सरकार ने 1 जनवरी साल 2019 से लेकर नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर और विमान पर कितना पैसा खर्चा किया है। विधायक राजेश मूणत के इस सवाल के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और विमान विभाग के मंत्री विष्णुदेव साय ने प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए पूरी जानकारी दी है। सीएम साय ने अपने जवाब में बताया कि सरकारी हेलीकॉप्टर के रखरखाव, पार्ट्स और इसकी खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 506 रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ ही इसमें अन्य खर्च 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार का है।

Read more : मिलावटी, अवैध शराब एवं अधिक दर पर मदिरा विक्रय पर कड़ाई से लगाये अकुंश – सचिव सह आबकारी आयुक्त…

निजी हवाई खर्च पर सीएम ने कहा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जवाब में कहा कि 1 जनवरी साल 2019 से लेकर नवंबर 2023 तक निजी हेलीकॉप्टर कंपनी को 190 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 रुपये इसके साथ ही विमान कंपनी में किया गया खर्च 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 रुपये है।(Cg budget session 2024)जिसका भुगतान किया भी जा चुका है। जानकारी के हिसाब से यह भुगतान किराए के रूप में किया गया है।

 

 

सीएम ने साल 2019 से 2023 तक की दी जानकारी

इसके साथ ही सीएम ने आगे जानकारी में बताया कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019 तक हेलीकॉप्टर का किराया 148817358 रुपये और विमान का किराया 367897 19 है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2020 तक हेलीकॉप्टर का किराया 105481238 रुपये और विमान का किराया 51930755 है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2021 तक हेलीकॉप्टर का किराया 171486079 रुपये और विमान का किराया 174929680 है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक हेलीकॉप्टर का किराया 692045388 रुपये और विमान का किराया 256125083 है। 1 जनवरी से 30 नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर का किराया 788364388 रुपये और विमान का किराया 256125083 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button