Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

कांगेर वैली अकादमी में बिज़पिच का आयोजन

26 जुलाई को कांगेर वैली अकादमी में बिज़पिच का सफल आयोजन हुआ। श्री प्रभात मलिक, आईएएस, वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग निदेशक और छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHIPS) के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विद्यालय के मुख्य संरक्षक श्री स्वरूपचंद जी जैन, चेयरमैन श्री संजय जैन, सचिव श्रीमती राखी जैन, कार्यकारी निदेशक के. मोहंती, प्राचार्य श्री अबिजित दास, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष कुशवाहा, महानदी शिक्षण संस्थान के सदस्य शैलेन्द्र जैन, सारा जैन, रिया जैन तथा आज के इस कार्यक्रम के जज श्री रितेश गंडेचा, स्ट्रैटव्यू रिसर्च के सह-संस्थापक हैं, जो रायपुर स्थित एक B2B मार्केट इंटेलिजेंस और रणनीतिक अनुसंधान कंपनी है, श्रीमती संजना बघेल SA.BA इन्फ्रावेंचर्स की सह-संस्थापक, SA.BA डिज़ाइन्स की संस्थापक और क्रेडाई छत्तीसगढ़ एवं यूथ क्रेडाई नेशनल (2025-2027) की संयुक्त सचिव हैं एवं श्री आलोक अग्रवाल, बांके ट्रेडकॉम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं, जहाँ वे इस्पात क्षेत्र में व्यावसायिक विकास और रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व करते हैं की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना और एक कुशल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभात मलिक जी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को कुशल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बिज़नेस को शुरुआत करने की पहली पाठशाला घर है। हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में जेबखर्च के लिए मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल किस प्रकार   करें। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कार्य में पारंगत होने के लिए उस कार्य को स्वयं करना पड़ता है अर्थात् अनुभव प्राप्त करना पड़ता है।

इस कार्यक्रम में कुल 19 विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें स्वस्थ सिंक, इन्फर्नो स्कैनः कैंसर का शीघ्र पता लगाने वाली प्रणाली, बॉडी ब्लूम, इकोटैग, विद्युत खेत, टॉकिंग स्टिक, स्मार्ट ऐप ट्रांसफॉर्मिंग अफॉर्डेबल एजुकेशन इन इंडिया, सफाई सारथी, एयर हार्वेस्ट, रेस्क ट्रैक, डिजाइन सूत्र और पाठशाला प्रोजेक्ट, पेनपाल, वायु निग्रह, हीलिंग हट, अंकुरम, बायोप्लास्टिक, वीव आना, टेरेंडोरा, बिल्डिंग द फ्यूचर वर्कफोर्स, प्लास्टिक पायरोलिसिस, विन्टेल, सर्बिटियो एवं इको फ्रेंडली स्कूल किट आदि विषयों पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया।

जूनियर समूह में कुल 10 विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं  श्री गुजराती अंग्रेजी माध्यम स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर समूह में 13 विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें एनएच गोयल वर्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल डूँडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य महोदया श्रीमती सरिता नायक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button