छत्तीसगढ़राज्य

PTS माना कैंप में 600 से अधिक पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को दिया स्वास्थ्य, पोषण एवं फिटनेस का संदेश

रायपुर। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), माना कैंप, रायपुर में स्वस्थ खान-पान एवं बेहतर जीवनशैली पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 600 से अधिक पुलिस प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।

RO. No. - 14175/47

कार्यशाला में डॉ. नेहा वाधवा, संचालक – Fit Physique, कचहरी चौक, रायपुर एवं मेटाबोलिक हेल्थ एक्सपर्ट, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस प्रशिक्षण एवं ड्यूटी के दौरान लंबे समय तक शारीरिक मेहनत, अनुशासन, मानसिक दबाव और अनियमित दिनचर्या जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर की ऊर्जा, सहनशक्ति और कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है।

उन्होंने प्रोटीन की आवश्यकता समझाते हुए दाल, दूध, दही, पनीर, सोया, चना एवं अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी। साथ ही संतुलित नाश्ता, पौष्टिक दोपहर का भोजन, हल्का रात्रि भोजन, पर्याप्त पानी और समय पर भोजन करने के महत्व को समझाया।

उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं वजन की निगरानी पर जोर दिया। तनाव प्रबंधन के लिए अनुलोम-विलोम, गहरी श्वास, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर टीआई ओमेश सिंह जी ने अनुशासन, जिम्मेदारी, समर्पण और कार्यक्षमता को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला का मुख्य संदेश रहा कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवनशैली ही एक सशक्त एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस बल की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button