छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर की बेटी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सुगंधा जैन ने WII देहरादून में दी POSH पर मैंडेट ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव सेशन की सराहना

रायपुर / देहरादून, 23 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में पढ़ी-बढ़ी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सुगंधा जैन ने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India – WII) में POSH पर मैंडेट ट्रेनिंग दी।
संस्थान में 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय मैंडेट ट्रेनिंग का आयोजन WII के एम्प्लॉईज के लिए किया गया था।
इस सत्र की सबसे खास बात इसका इंटरैक्टिव होना रहा। यह अब तक का सबसे ज्यादा इंटरैक्टिव सेशन बताया जा रहा है, जहाँ WII के एम्प्लॉईज खुलकर अपनी बात रख पाए, अपने सवाल पूछ पाए और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पा सके।
एडवोकेट सुगंधा जैन ने POSH Act 2013, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की परिभाषा, इंटरनल कमेटी के गठन और उसकी कार्यप्रणाली, शिकायत करने की प्रक्रिया और शिकायतकर्ता के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button