छत्तीसगढ़राज्य

विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा ने मनाया अपना चौथा स्थापना दिवस

विश्वास, विकास और ग्राहक संतुष्टि के चार गौरवपूर्ण वर्षों का जश्न

रायपुर। मारुति सुजुकी नेक्सा के प्रतिष्ठित डीलरशिप विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा, रायपुर ने अपने सफल संचालन के चार गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चौथी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री यशवंत अग्रवाल सहित नेक्सा की पूरी टीम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर केक काटकर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया। चार वर्षों की इस यात्रा में ग्राहकों के विश्वास, कर्मचारियों की मेहनत और व्यापारिक साझेदारों के सहयोग को संस्था की सफलता का प्रमुख आधार बताया गया।

इस अवसर पर श्री यशवंत अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स ने पूरी टीम को चौथी वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्था की नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफलता एवं निरंतर विकास के साथ-साथ ग्राहकों की दीर्घकालीन संतुष्टि को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा आने वाले वर्षों में भी अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट उत्पाद, बेहतर सेवाएं और प्रीमियम नेक्सा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स नेक्सा की इस चार वर्षीय यात्रा में ग्राहकों, कर्मचारियों, व्यापारिक सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने तथा अनेक नए मील के पत्थर स्थापित करने का संकल्प लिया।

“चार वर्षों का विश्वास, निरंतर विकास और साथ—आगे भी सफलता की नई कहानी।”

विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स
मारुति सुजुकी नेक्सा, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button