छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ का पहला पूर्ण एनएबीएच (NABH) मान्यता प्राप्त आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बना डॉ. अभिमन्यु हॉस्पिटल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) की पूर्ण मान्यता (Full Accreditation) प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के साथ यह छत्तीसगढ़ का पहला पूर्ण एनएबीएच मान्यता प्राप्त आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बन गया है।

अस्पताल में पंचकर्म, दर्द प्रबंधन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, पाइल्स सहित विभिन्न आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सेवाएं आधुनिक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के साथ जोड़कर मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

एनएबीएच की मान्यता अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम, दवा प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कठोर मूल्यांकन के बाद प्रदान की गई है। यह मान्यता इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अभिमन्यु साहू ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयास और मरीजों के विश्वास का परिणाम है। भविष्य में भी अस्पताल उच्च गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button