Google Analytics
Raipurछत्तीसगढ़राज्य

पंडित जे न म मेडिकल कॉलेज की २००० बैच का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन ।

पंडित ज न एम मेडिकल कॉलेज में २००० बैच का २५ वर्ष पूरा होने का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि वर्ष २००० में छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थापना हुई इसलिए वर्ष २००० के छात्र छत्तीसगढ़ के प्रथम बैच थे। पूरे देश के विभिन भाग से २००० बैच के स्टूडेंट्स रायपुर में कॉलेज में एकत्रित हुए।
इस उपलक्ष्य में सारे टीचर्स का सम्मान किया गया। टीचर्स द्वारा स्टूडेंट्स की पुरानी यादें और इन यादों के ज़रिए काफ़ी अनुसरण किए गए। टीचर्स के सम्मान में २००० बैच के डॉक्टर्स ने मोमेंटो और शॉल श्रीफल प्रदान किए। इसके साथ साथ आपस में सभी डॉक्टर्स जो देश के विन्हीं हिसो में प्रैक्टिस करते है अपने अपने एक्सपीरियंस साझा किए। इसमें फ़न गणेश के साथ साढ़ पूरे कॉलेज में बिताए गए पलों को याद किया गया। रियूनियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनौपचारिक चर्चा और इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किए गए , जिससे आपसी संबंधों को और मजबूत किया जा सके। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल मेल-मिलाप का मंच नहीं है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में बदलते अनुभवों और नई चुनौतियों पर विचार साझा करने का भी अवसर है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिए पुराने साथियों के बीच जुड़ाव को फिर से मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का माहौल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button