Breaking Newsदेश

मॉस्को जा रहा भारत का यात्री विमान अफगानिस्तान में क्रैश, अचानक रडार से हुआ था गायब…

नई दिल्ली। मास्को जा रहा भारत का एक विमान क्रैश हो गया है। यह जानकारी अफगान मीडिया के हवाले से दी गई है। यह यात्री विमान है। बदख्शां में यह हादसा हुआ है। यह तालिबान का इलाका है।

बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने टोलो न्यूज को बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। हालांकि, भारत की तरफ से इस क्रैश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button